आगरालीक्स.. आगरा से गोवा के लिए सीधे हवाई यात्रा कर सकेंगे, इसके साथ ही नए साल में दिल्ली, भोपाल, इंदौर और लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं।
एयर इंडिया द्वारा आगरा से गोवा के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है, इसके लिए गोवा एयरपोर्ट पर टाइम स्लाट मिलना बाकी रह गया है। नए साल में जूम एयरवेज दिल्ली, भोपाल, इंदौर और लखनऊ के बीच फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।
27 मार्च तक मांगा स्लॉट
एयर इंडिया ने खेरिया हवाई अड्डे पर 27 मार्च तक के लिए टाइम स्लॉट मांगा है। प्रबंधन ने इसे स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। योजना के अनुसार, सप्ताह में एक दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11.40 बजे यह फ्लाइट गोवा से आएगी। गोवा एयरपोर्ट प्रबंधन से इस फ्लाइट के शेड्यूल को मिलनी है।
12 जनवरी में चार शहरों के बीच में फ्लाइट
जूम एयरवेज ने 12 जनवरी से चार शहरों के बीच फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है।