आगरालीक्स.. आगरा में ज्वैलरी शोरूम में बदमाशों का धावा, ज्वैलरी और कैश ले जाते समय लोगों ने घेरा, कई फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
आगरा के अछनेरा में ओम प्रकाश ज्वैलर्स के नाम से राजकुमार वर्मा का ज्वैलरी शोरूम है, राजकुमार वर्मा आगरा में रहते हैं, सोमवार रात को बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम धावा बोला। शोरूम के शटर को उखाड कर अंदर घुस गए।
तिजोरी से कैश और ज्वैलरी की चोरी
बदमाशों ने तिजोरी में रखे 19 किलोग्राम चांदी और 40 ग्राम सोना , 1 लाख से अधिक रुपये कैश चोरी कर लिया। जगार होने पर लोग बाहर ना निकलें, इसके लिए चोरों ने घरों की बाहर की कुंडी लगा दी। चोरी करने के बाद चोर भागने लगे।
एक बदमाश के पैर में लगी गोली
चोरों के भागते समय शोरूम के सामने रहने वाले युवक ने गोली चला दी, एक गोली चोर के पैर में लगी लेकिन वह कैश और ज्वैलरी लेकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे लगे थे। चोरों ने उन्हें तोड़ दिया और डीवीआर उखाड़ ले गए।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर
पुलिस ने आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, इसमें 7-चाेर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।