आगरालीक्स.. आगरा के दो विधायकों ने ली राज्य मंत्री की शपथ, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में आगरा से दो भाजपा विधायकों को शामिल किया गया, जाने दोनों विधायकों के बारे में। इन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा।
बुधवार को यूपी कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसमें आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह और आगरा छावनी से विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।
राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश
आगरा छावनी से विधायक डॉ जीएस धर्मेश एमबीबीएस हैं और ग्वालियर रोड पर उनका क्लीनिक है। वे 1994 में भाजपा में शामिल हुए, इससे पहले कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। 2012 में डॉ जीएस धर्मेश विधानसभा चुनाव हार गए थे, 2017 में उन्हें दोबारा भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और इस बार उन्होंने 45000 वोटों से जीत दर्ज की।
राज्य मंत्री बने चौधरी उदयभान सिंह
चौधरी उदयभान सिंह जनसंघ के समय से भाजपा से जुडे हुए हैं, उन्होंने सात वार चुनाव लडा और दो बार चुनाव जीता। 2017 में चौधरी उदयभान सिंह को भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी बनाया, उन्होंने 54000 वोटों से जीत दर्ज की। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ड्रिपल एमए हैं, पुलिस महकमे में सर्विस करने के साथ शिक्षक भी रह चुके हैं। शांति स्वीटस के नाम से उनके शहर के कई क्षेत्रों में प्रतिष्ठान है।
कैबिनेट मन्त्री के रूप में आज ये मन्त्री लेंगे शपथमहेंद्र सिंह
भूपेंद्र सिंह चौधरी
श्री राम नरेश अग्निहोत्री
सुरेश राणा
अनिल राजभर
श्री मती कमला रानी
स्वतंत्र प्रभार मन्त्री के रूप में ये लोग शपथ लेंगे
नील कंठ तिवारी
कपिल देव अग्रवाल
सतीश द्विवेदी
अशोक कटारिया
राम चौहान
रवींद्र जायसवाल
राज्य मन्त्री के रूप में ये मन्त्री शपथ लेंगे अनिल शर्मा
महेश गुप्ता
आनंद स्वरूप शुक्ला
विजय कश्यप
गिराज सिंह धर्मेश
लाखन सिंह राजपूत
नीलिमा कटियार
चौधरी उदय भान सिंह
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
रामशंकर सिंह पटेल
अजीत सिंह पाल
