आगरालीक्स.. आगरा में यमुना का जलस्तर फ्लड लेवल के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को यमुना किनारे क्षेत्र में बाढ की आशंका है, आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट और फ्लड लेवल 499 फीट है।
आगरा में बुधवार को फ्लड लेवल 490. 4 फीट पहुंच गया, यह गुरुवार दोपहर तक 495 फीट पहुंच सकता है।
रविवार को ताजेवाला से आठ लाख और दोबारा में सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार और मंगलवार को भी ताजेवाला से 30 से 50 हजार क्यूसेक पानी दिन में दो से तीन बार छोड़ा गया है। गोकुल बैराज से भी मंगलवार को दिन में तीन से चार बार 10 से 30 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया।
गुरुवार को लो फ्लड लेवल तक पहुंच सकता है यमुना जलस्तर
लगातार पानी छोडा जा रहा है। इससे गुरुवार को यमुना जल स्तर 498 फीट पहुंचने की आशंका है।