आगरालीक्स ..आगरा से देश को डॉक्टर सोप साबुन देने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ प्रमोद कुमार जैन का निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रमोद कुमार जैन डॉक्टर सोप के संस्थापक स्व. श्री पदम चंद जैन के सबसे छोटे पुत्र थे। आईआईटी वाराणसी से कैमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपने बड़े भाई महेन्द्र कुमार जैन और अशोक कुमार जैन के साथ परिवार के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रखा और ऋद्धि सिद्धि ग्रुप स्थापित किया, इसके द्वारा आगरा में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को तैयार किया। उनके परिवार में पत्नी लज्जा जैन, पुत्र अंकुर एवं अनुज, पुत्रवधु स्तुति एवं शिखा, पुत्री रिचा एवं दामाद गौरव शामिल हैं। .
गुरुवार को दोपहर दो बजे उनके सूर्य नगर स्थित निवास से शवयात्रा प्रारंभ होकर ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। अपने पीछे उन्होंने भरा पूरा परिवार बिलखते छोड़ा है।