आगरालीक्स… आगरा में यमुना रौद्र रुप दिखा रही है, यमुना जलस्तर 492 फीट पहुंच चुकी है। कुछ घंटे बाद यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल स्तर तक पहुंच सकता है, इससे बाढ की आशंका बढ गई है। प्रशासन ने अलर्ट किया है, चौकी बनाई गई हैं।
आगरा में यमुना का जलस्तर 492 फीट पहुंच चुका है। बुधवार को हथिनी कुंड से 14 हजार 820 क्यूसेक पानी छोडा गया और ओखला बैराज से एक लाख 62 हजरी 792 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। गौकुल बैराज से 49 हजरी 285 क्यूसेक पानी छोडा गया है। यह गुरुवार को आगरा पहुंच जाएगा, दोपहर दोपहर बाद यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल 498 के करीब पहुंच सकता है। इसे लेकर आगरा के यमुना किनारे की कॉलोनियों और बाह के गांवों में अलर्ट किया गया है। यमुना किनारे पर बाढ चौकी बनाई गई हैं, गोताखेरों को तैयार कर दिया गया है।