Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Flood Alert in Delhi, Water Rises in Yamuna in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Flood Alert in Delhi, Water Rises in Yamuna in Agra #agra

आगरालीक्स…. दिल्ली में यमुना में बाढ़ के लिए अलर्ट, आगरा में भी बढ़ने लगा यमुना का जल स्तर। हथिनी कुंड से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी। 1978 में आगरा में बाढ़ आने पर चलाने पड़े थे स्टीमर।

तेज बारिश से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, सड़कें लबालब हो गई हैं। यमुना में जल का स्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में रविवार को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, यह मंगलवार को दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में यमुना का स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ के लिए अलर्ट किया गया है, निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से खतरा और बढ़ गया है, 24 घंटे में 120 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
आगरा में यमुना लबालब, 1978 में आई थी बाढ़
बारिश से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आगरा में भी यमुना लबालब हो गई है। पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से भी यमुना का जलस्तर और बढ़ जाएगा। इससे पहले आगरा में 2010, 2022 में चंबल में बाढ़ आ चुकी है। आगरा में 1978 में बाढ़ आई थी, बेलनगंज सहित यमुना किनारे पर स्टीमर चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

बिगलीक्स

Agra News : Weather forecast for today#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : होली पर आगरा में मौसम कैसा रहेगा जानें।...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 13th March 2025 #Agra

आगरालीक्स….Agra News : 13 मार्च का प्रेस रिव्यू तीन आईआईटी, दो आईआईएम...

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

error: Content is protected !!