आगरालीक्स.. आगरा में अब हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा किया बंद, पंचकुइया कोठी मीना बाजार रास्ता खुला, पढे कहां मिलेगा जाम और कहां रास्ता साफ।
हाईवे पर आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बन रहा है, इसके लिए ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा बंद कर दिया गया। इससे गुरु द्वारा गुरु के ताल पर जाम के हालात रहेंगे।
गुरु द्वारा गुरु के ताल से यू टर्न लेंगी बसें
आईएसबीटी से भगवान टाकीज के लिए जाने वाली बसें गुरु द्वारा गुरु के ताल से यू टर्न लेकर जाएंगी, गुरु द्वारा गुरु के ताल से भगवान टाकीज के रास्ते का कुछ हिस्सा हाईवे का बंद है, इससे वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। इससे अब गुरु द्वारा गुरू के ताल के पास जाम लग सकता है।
पंचकुइया से कोठी मीना बाजार का रास्ता खुला
पंचकुइया से कोठी मीना बाजार का रास्ता रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। इस रास्ते को अब खोल दिया गया है, इससे बडी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।