आगरालीक्स.. आगरा में आठ महीने बाद आज से विवि और डिग्री कॉलेज खुल रहे हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं चलेंगी।
आगरा में आठ महीने से कॉलेज और विवि छात्रों के लिए बंद है, ऐसे में नई गाइड लाइन आने के बाद सोमवार से विवि और कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए सख्त नियम बनाया गया है।
अंतिम वर्ष के छात्रों की पढाई
बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की कॉलेज में पढाई होगी, 50 फीसद छात्र छात्राओं को कॉलेज में बुलाया जाएगा, सैनेटाइज कराने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। एक साथ बैठकर छात्र लंच नहीं कर सकेंगे।