Saturday , 22 March 2025
Home बिगलीक्स Fog & Cold waves grip Agra
बिगलीक्स

Fog & Cold waves grip Agra

आगरालीक्स ..आगरा में कोहरा छा गया है, वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं, ट्रेनें घंटों लेट हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुधवार को भी सर्दी और कोहरा रहेगा।
नए साल से आगरा में हाड कंपाने वाली सर्दी पड रही है और घना कोहरा छाने लगा है। मंगलवार को दोपहर में धूप निकलने के बाद रात आठ बजे से कोहरा छाने लगा। रात नौ बजे तक कोहरे की घनी चादर में दृश्यता शून्य हो गई है, वाहन रेंग रेंग कर चलने लगे। हाईवे पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। वहीं सुबह आने वाली ट्रेनें रात और रात को आने वाली सुबह आने से यात्रियों को स्टेशन पर ही घंटों इंतजार करना पड रहा है। दृश्यता शून्य होने के कारण बसें सड़कों पर दौड़ने की जगह रेंग रही हैं। आगरा लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.7 और न्यूनतम 9.2 डिग्री रहा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में आगरा दूसरे नंबर पर रहा। बांदा 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कोहरे में जीरो दृश्यता के कारण रात से लेकर सुबह तक ट्रैफिक की रफ्तार थमी रही।

देरी से चल रही ट्रेनें

जीटी एक्सप्रेस 7 घंटे

इलाहाबाद एक्सप्रेस 6 घंटे

कोटा-पटना एक्सप्रेस 6 घंटे
ताज एक्सप्रेस 4.30 घंटे

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 3.30 घंटे
गतिमान एक्सप्रेस 1.30 घंटे

दिल्ली शताब्दी 2 घंटे

पंजाब मेल 4 घंटे

पाताल कोट एक्सप्रेस 6 घंटे

सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे

गोडवाना एक्सप्रेस 9 घंटे

तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : 22 year old found dead in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में...

बिगलीक्स

Agra News : Three day fair for 8 year of Up Government#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने...

बिगलीक्स

Agra News Video: Raid on Hukka Bar near Agra Metro Station in Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का...

बिगलीक्स

Agra News : One died after car hit, IO Line Haazir#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में होली पर बेकाबू कार के आधा...

error: Content is protected !!