Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Kinnar Akhada come forward to save Yamuna in Agra
टॉप न्यूज़

Kinnar Akhada come forward to save Yamuna in Agra

256

आगरालीक्स …आगरा में यमुना मैया को बचाने के लिए किन्नर अखाडा आगे आया है, जल के अभाव में प्रदूषण की मार झेल रही यमुना मैया की आवाज अब किन्नर अखाड़ा व अग्नि फाउंडेशन बनेगा। वे कालिंदी के दर्द को जन जन तक पहुंचाएंगे, इसके लिए आगरा में चार दिवसीय सूर्यसुता आरम्भ महोत्सव (7-9 मार्च तक) आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर किन्नर पुराण का विमोचन बी किया जाएगा।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्यलक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि लगातार मां यमुना के हो रहे पतन को रोकने के लिए उनका स्वच्छीकरण जरूरी है। इसके लिए जागरूकता की आवश्यकता है। विश्व का कोई भी व्यक्ति यदि भारत आता है तो वह आगरा न ए ऐसा सम्भव नहीं। इसलिए पर्यटन की दृष्टि से भी यमुना मैया का स्वच्छीकरण आवश्यक है।
महोत्सव में किन्नर जाति पुराण का भी विमोचन किया जाएगा, जिसे लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी व देवदत्त पटनायक ने सनातन धर्म की 50 किताबों में लिखित किन्नरों के वजूद से एकत्र कर लिखा है। महोत्सव में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती सहित तमाम महात्मा, राजनेता भी भाग लेंगे।

वीडियो

अग्नि फाउंडेशन के निदेशक पुष्कल गुप्ता ने जानकारी दी कि मां यमुना आगरा शहर की सम्पदा है। इसे संजोए रखने के बजाए राजनीति होती रही है। इमारा प्रयास होगा उसे अपने पुराने रूप में लौटाकर निर्मल व स्वच्छ बनाना। इस अवसर पर भवानी, पवित्रा, पुष्पा माई व कामिनी आदि मौजूद थे। चार दिवसीय आयोजन में तीन दिन (7-9 मार्च तक) विभिन्न कार्यक्रम (लैंगिकता के आधार पर मतभेद, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति को संयोए रखने आदि विषय पर) व 10 मार्च को समापान होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह महोत्सव आगरा में हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Dussehra procession taken out with great fanfare in Agra, featuring 36 attractive tableaus…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा....

error: Content is protected !!