आगरालीक्स… आगरा में घने कोहरे में एक के बाद एक वाहन भिड गए, यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा अलीगढ हाईवे पर बस और ट्रक भिड गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
आगरा में शनिवार सुबह से घना कोहरा है, कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक भिड गए, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, दूसरा हादसा आगरा अलीगढ हाईवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास हुआ है। हादसे में कई लोगों के गंभीर चोट आई हैं।

26 दिसंबर को कारोबारी के पुत्र की मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर टॉयलेट जाने के लिए कारोबारी का बेटा गाडी से उतरा, पीछे से आ रही तेज स्पीड कार ने चपेट में ले लिया, वह 30 मीटर से कार के से घिसटता चला गया। हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद से कारोबारी सदमे में है।
आगरा के स्टील कारोबारी धर्मवीर अपने 19 साल के इकलौते बेटे सौरभ और ड्राइवर के साथ बुधवार रात को नोएडा से आगरा आ रहे थे। पुलिस के अनुसार नोएडा ग्रेटर नोएडा के पास सौरभ ने टॉयलेट जाने के लिए कहा, ड्राइवर ने गाडी रोक दिया, ड्राइवर और सौरभ के पिता गाडी में बैठे हुए थे। वह टॉयलेट कर गाडी की तरफ लौट रहा था, इसी बीच पीछे से तेज स्पीड कार आई और चपेट में ले लिया।
30 मीटर तक घिसटता गया सौरभ, पिता बेहोश
तेज स्पीड कार की चपेट में आने के बाद सौरभ 30 मीटर तक घिसटता गया, हादसे को देख पिता धर्मवीर बेहोश हो गए। ड्राइवर लहूलुहान सौरभ को लेकर हॉस्प्टिल पहुंचा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
25 दिसंबर को यूक्रेन की युवती सहित दो की मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में यूक्रेन की युवती सहित दो की मौत हो गई, यूक्रेन की युवती सहित दो घायल हैं।
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव के पास माइलस्टोन 123 पर स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, भीषण हादसे में स्कोर्पियों में पफंसे युवक युवती की चीख पुकार सुनकर राहगीर आ गए। उन्होंने स्कोर्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
कानपुर में समारोह से लौट रहीं थी यूक्रेन की युवतियां
दिल्ली में दुर्गापुरी निवासी वैभव (23) पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंकित निवासी झर्झर हरियाणा और यूक्रेन की युवती वोकदाना (26) और उसकी साथी 16 वर्षीय मारिया पुत्री वरिसिवा के साथ कार से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार को वैभव चला रहा था।
वोकदाना की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत
कार चला रहे वैभव की मौके पर ही मौत हो गई और यूक्रेन की युवती वोकदाना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मारिया और युवक अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।