आगरालीक्स… आगरा आए केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस ने कोहरे की चादर से ढके ताजमहल का परिवार संग दीदार किया, पर्यटकों की लंबी लाइन पर क्या बोले
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस शुक्रवार को परिवार के साथ आगरा पहुंच गए थे। शनिवार सुबह कोहरे और सर्द हवाओं के बीच वे ताजमहल पहुंचे, यहां परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। इसके साथ कलाक्रति भी गए।
पर्यटकों की समस्या का होगा समाधान
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोंस ने ताजमहल पर पर्यटकों की लंबी लाइन और धक्कामुक्की सहित अन्य समस्याओं के सवाल पर कहा कि पर्यटकों की समस्या का जल्द समाधान होगा। उन्होंने कहा कि वे अगले महीने दोबारा आएंगे, ताजमहल की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए संस्क्रति मंत्री महेश शर्मा और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
400 करोड का बजट
उन्होंने कहा कि यूपी में पर्यटन को बढावा देने के लिए 400 करोड का बजट दिया जाएगा, इससे पर्यटन को बढावा देने के लिए काम होगा।
चाइना मेड ड्रोन से ताज की सुरक्षा में सेंध
आगरा में चाइना मेड सफेद रंग के ड्रोन ने ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगा दी, ड्रोन से ताजमहल और आगरा किला के फोटो लिए गए। दो दिन बाद ड्रोन मेहताब बाग के पास यमुना की तलहटी में मिला है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।
27 दिसंबर को सुबह ताजमहल के रॉयल गेट पर ड्रोन दिखाई दिया था, यह कई मिनट तक रॉयल गेट पर मंडराता रहा, इसके बाद गायब हो गया। इसकी जानकारी होते ही सीआईएसएफ के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस भी ड्रोन की तलाश में जुटी रही, दक्षिणी गेट सहित ताजमहल के आस पास के क्षेत्र को खंगाला गया लेकिन ड्रोन नहीं मिला।
मेहताब बाग के पास यमुना में मिला ड्रोन
शुक्रवार को एक युवक ड्रोन को लेकर थाना एत्माउददौला पहुंचे, युवक ने पुलिस को बताया कि मेहताब बाग में यमुना की तलहटी में एक गडढे में ड्रोन पडा हुआ था, उसने ड्रोन को गडढे से निकाल लिया।
चाइना मेड है ड्रोन
मीडिया रिपोर्ट में पुलिस सोर्स के हवाले से कहा जा रहा है कि सफेद रंग का चार रोटार वाला ड्रोन चाइना मेड है, यह 28 पफेनटम सीरीज का स्काई लैब डीजीआई मेड इन चाइना ड्रोन है। एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि ड्रोन का कैमरा क्षतिग्रस्त था, हार्ड डिस्क से फोटो रिकवर किए गए हैं। इसकी जांच की जा रही है।
सुरक्षा में पहले भी सेंध लगा चुका है ड्रोन
ड्रोन से ताज की सुरक्षा में सेंध लगाने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल ताज के पास एक सितारा होटल में ठहरे पर्यटक ने भी ड्रोन से फोटोग्राफी की थी। होटलों को अपने यहां ठहरने वाले पर्यटकों को ताज और उसके आसपास ड्रोन न उड़ाने देने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए थे।
ताजमहल के पास नो फृलाई जोन
सुरक्षा के लिए ताजमहल नो फृलाई जोन है, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि ताजमहल के आस पास दिखाई देने पर सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान सक्रिय हो जाते हैं। ताजमहल पर पुलिस भी तैनात रहती है।