आगरालीक्स…(21 January 2022 Agra News) आगरा में कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार. 3 से 4 घंटे देरी से चल रही सभी ट्रेनें. ठंड में स्टेशन पर परेशान दिखाई दिए यात्री
शुक्रवार को छाये घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया. सुबह से घना कोहरा होने के कारण अप और डाउन की ज्यादातर सभी ट्रेनें लेट हुईं. इस दौरान यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. गाड़ी लेट होने के कारण आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करते हुए नजर आए.

ये सभी ट्रेनें हुई लेट
कोहरे के कारण आगरा कैंट पर शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे 34 मिनट देरी से पहुंची तो वहीं राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 36 मिनट देरी से आई. इसके अलावा कर्नाटका एक्सप्रेस 4 घंटे 34 मिनट लेट, पंजाब मेल 2 घंटे 30 मिनट लेट, श्रीधाम सुपर फास्ट 1 घंटे 27 मिनट लेट, श्री गंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल 3 घंटे 53 मिनट लेट, महाकौशल सुपरफास्ट 3 घंटे 22 मिनट लेट, बरेली वीकली एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट लेट, ताज सुपरफास्ट 1 घंटे 19 मिनट लेट, समता एक्सप्रेस 1 घंटे 23 मिनट लेट, सचखंड एक्सप्रेस 3 घंटे 19 मिनट देरी से चलीं. इन ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही है. ट्रेनों के देरी का सिलसिला सुबह से रात्रि तक ऐसे ही चलता रहेगा.