आगरालीक्स…(7 October 2021 Agra News) आगरा में ब्रेड फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने मारा छापा. फैक्ट्री में चल रही थीं तीन फर्मे. 20 हजार किलोग्राम मैदा सीज…पढ़ें पूरी खबर
सिकंदरा स्थित ब्रेड फैक्ट्री में मारा छापा
त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग ने अभी से एक्शन लेना शुरू कर दिया है. गुरुवार को विभाग की टीम ने सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया D-13 upsidc में संचालित एक ब्रेड फैक्ट्री पर छापा मारा. टीम को यहां पर गड़बड़ी की सूचना मिली थी. फैक्ट्री में टीम के पहुंचने पर वहां काम कर रहे सभी लोगों में हड़कंप मच गया. टीम को फैक्ट्री में फूड बिजनेस करती हुई तीन फर्म संचालित मिलीं.
एक फैक्ट्री में चल रही थीं तीन फर्म
जब टीम ने इन तीनों ही फर्म की जांच की तो पाया गया कि इनमें से दो फर्म ऐसी थीं जो कि बिना लाइसेंस की ही संचालित की जा रही थीं. छापामार कार्रवाई में शामिल विभाग के अभिहित अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिस फर्म से मैदा को परचेज किया जा रहा था वो फर्म रजिस्टर्ड नहीं थी. जो फर्म ब्रेड बना रही थी वो भी रजिस्टर्ड नहीं थी, जबकि जो फर्म रजिस्टर्ड पाई गई उसमें कोई काम ही नहीं हो रहा था. इसके अलावा ब्रेड पर जिस फर्म का नाम लिखा हुआ था वो भी रजिस्टर्ड नहीं था.
फैक्ट्री में चल रही थीं ये फर्म
1.vinay मित्तल
- Pawan ऑटो sales
- ग्वालबाल ब्रेड
इनमें से 2 व 3 नंबर की firm बिना लाइसेंस के चलते पाई गई. टीम ने Firm से एक नमूना मैदा का लेकर 20 हजार kg मैदा सीज की है. इसके अलावा एक नमूना ब्रेड का भी लिया गया है. खाद्य विभाग ने firm को नोटिस देकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. कार्रवाई में अभिहित अधिकारी अमित कुमार, रामाशीष मौर्य, अवधेश पाराशर, बसंत गुप्ता शामिल रहे.