आगरालीक्स…(देखें वीडियो)…आगरा का ये क्रिकेटर तो आशिक निकला…मैच के बाद सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज.. जानें कौन हैं उनकी माशूका…
मैच हारा पर दिल जीता
आगरा का ये क्रिकेटर तो आशिक निकला और ऐसा आशिक कि मैच के बाद सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. तो जनाब ये क्रिकेटर हैं आगरा के दीपक चाहर. आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे दीपक चाहर ने गुरुवार को पंजाब के खिलाफ हुए मैच के बाद स्टैंड्स में जाकर सरेआम अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया. चेन्नई की टीम भले ही पंजाब से मैच हार गई हो लेकिन दीपक चाहर ने यहां अपनी मोहब्बत का इजहार कर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने स्टेडिम में सबसके सामने जया को अंगूठी पहनाई और बाद में जया ने भी दीपक को अंगूठी पहनाई.
जानिए कौन हैं जया भारद्वाज
दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ कई दिन से रिलेशनशिप में हैं. जया भारद्वाज बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं. बता दें कि सिद्धाथ भारद्वाज टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं और वह बिग बॉस 5 केसाथ ही स्प्लिट्सविला के सीजन 2 में भी नजर आ चुके हैं. दीपक चाहर आगरा के रहने वाले हैं और उनके चचेरे भाई राहुल चाहर भी आईपीएल में मुंबई इंडिंयस की तरफ से खेलते हैं.
परिजनों से अनुमति लेने के बाद किया प्रपोज
दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर का कहना है कि दीपक का प्लान प्ले आपफ मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज करने का था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को उन्होंने बताया तो धौनी ने कहा कि लीग मैच में ही प्रपोच करें। इसके बाद दीपक ने अपने पिता को बताया और अनुमति ली। पंजाब किंग्स इलेवन के साथ मैच के बाद उन्होंने जया भारद्वाज को प्रपोज किया।
बहन ने टवीट किया मिल गई भाभी, पिता बोले जल्द होगी शादी
दीपक चाहर ने जया भारद्वाज को प्रपोज किया, दीपक की बहन मालती चाहर ने टवीट किया कि लो मिल गई भाभी, यह कोई विदेशी नहीं है दिल्ली की लड़की है। दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर का कहना है कि दोनों के परिजन एक साथ बैठकर जल्द शादी की तारीख तय करेंगे।