आगरालीक्स…(8 July 2021 Agra News) आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव रोचक होने जा रहा है, एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काम करेगा। डॉ धर्मपाल सिंह सपा में शामिल होने जा रहे हैं, कई और पूर्व विधायक इधर— उधर हो रहे हैं। किस तरह बदल रहे राजनैतिक समीकरण
11 जुलाई को कर सकते हैं ज्वाइन
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एत्मादपुर सीट से बसपा से विधायक रह चुके डॉ धर्मपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 2022 में वे एत्मादपुर से चुनाव लडने की तैयारी में जुटे हुए हैं, डॉ धर्मपाल सिंह सपा ज्वाइन कर रहे हैं. समर्थकों से मिली जानकारी के अनुसार वे 11 जुलाई को सपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।
कई और पूर्व विधायक सपा के संपर्क में
आगरा में कई और पूर्व विधायक सपा नेताओं के संपर्क में हैं। फतेहपुर सीकरी, खेरागढ के पूर्व विधायक भी सपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है।
बसपा में भी दावेदार हो रहे तैयार
बसपा से भी चुनाव लडने के लिए दावेदार तैयार हो रहे हैं। अलग अलग सीटों से दावेदारी होने लगी हैं। इसमें बसपा के कार्यकर्ताओं से लेकर अन्य दलों में सक्रिय रहे कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलेंगे
डॉ. धर्मपाल सिंह के समर्थकों से मिली जानकारी के अनुसार वे सपा ज्वाइन करने के लिए लखनऊ जाएंगे और वहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद सपा को ज्वाइन करेंगे. फिलहाल इसको लेकर समर्थकों में खुशी की लहर है.