आगरालीक्स..(8 July 2021 Agra News) आगरावासियों सावधान…घर बनवा रहें हैं तो चेक कीजिए कहीं आप नकली सीमेंट तो नहीं ले आए. नामचीन कंपनी की पैकिंग में मिला नकली सीमेंट. पुलिस ने मारा छापा
खबर बहुत जरूरी है
अगर आप घर बनवा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आपको सावधान रहने की जरूरत है. पता कीजिए जिस सीमेंट को लेकर आप आए हैं कहीं वह नकली तो नहीं. दरअसल, आगरा पुलिस ने गुरुवार को एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई में नकली सीमेंट की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने यहां से पांच लोगों को भी अरेस्ट किया है जो कि नामचीन कंपनियों की पैकिंग में नकली और बेकार सीमेंट भरकर उसे आसपास खपा रहे थे. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है.
जगदीशपुरा पुलिस ने मारा छापा
थाना जगदीशपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मघटई गांव में एक गोदाम है जहां से नकली सीमेंट नामचीन कंपनी की पैकिंग में भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है. गुरुवार को पुलिस ने इस गोदाम पर छापा मारा तो यहां से सैकड़ों बोरी एक्सपायरीव घटिया सीमेंट पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को यहां से नामचीन कंपनी की 998 बोरियां भी मिली है. इन बोरियों में भी नकली सीमेंट भरकर बाजार में सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने यहां से पांच लोगों को अरेस्ट किया है.
कई महीने से चल रहा था गोरखधंधा
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नकली सीमेंट को आसपास के इलाकों में खपाते थे. उन्होंने बताया कि लोगों को नामचीन कंपनियों की एजेंसी पर सीमेंट खरीदने में ज्यादा छूट नहीं मिली है, जबकि वह ग्राहक को एक बोरी पर 25 रुपये तक की छूट देते थे. इससे ग्राहक डायरेक्ट उनसे भी ले जाता था. वह यह गोरखंधा कई महीनों से कर रहे थे. पुलिस इस गोरखधंधे में शामिल पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी कर रही है और पता कर रही है कि ये लोग कहां—कहां और किस किस जगह इस नकली सीमेंट की सप्लाई करते थे.