आगरालीक्स ….सेंट जोंस कॉलेज आगरा के पूर्व छात्र राकेश अस्थाना सीबीआई के नए कार्यकारी निदेशक बनाए गए हैं। उन्हें शुक्रवार को निदेशक अनिल सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने के बाद सीबीआई का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।
सीबीआई के नए कार्यकारी निदेशक 1978 में सेंट जोंस कॉलेज के छात्र रहे हैं, उन्होंने कॉलेज से एमए इतिहास किया था। इसके बाद से वे आगरा आते रहते हैं और कॉलेज के शिक्षकों से संपर्क में हैं। 1961 में राची में जन्मे राकेश अस्थाना की शुरूआती पढाई झारखंड स्थित नेतरहाट स्कूल से हुई, उनके पिता एचआर अस्थाना नेतरहाट स्कूल में भौतिकी के शिक्षक थे। इसके बाद रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढाई की, जेएनयू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने राची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में इतिहास भी पढ़ाया है।
गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को दो दिन पहले सीबीआइ में अतिरिक्त निदेशक के रूप में प्रोन्नत किया गया था। 2014 में सरकार बनते ही उन्हें सीबीआइ में लिया गया था। सीबीआई के निदेशक पद के पैनल में शामिल छह आइपीएस अफसरों में उनका नाम तक नहीं था।
चारा घोटाले की जांच से आए चर्चा में
बिहार में हुए चारा घोटाले से राकेश अस्थाना चर्चा में आए। बहुचर्चित चारा घोटाले की जाच करते हुए उन्होंने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 1996 में चार्जशीट दायर की थी। 1997 में उनके समय ही लालू पहली बार गिरफ्तार हुए। उस समय उनकी उम्र 35 वर्ष थी। तब वह सीबीआइ के एसपी के तौर पर तैनात थे। अस्थाना को मुख्य रूप से इसी मामले से जाना जाता है। उन्होंने छह जनवरी,1997 को छह घटे तक लगातार चारा घोटाले में लालू यादव से पूछताछ की थी।
Leave a comment