आगरालीक्स… आगरा का चार अक्टूबर का प्रेस रिव्यू, लखीमपुर खीरी में हिंसा, चार किसान, तीन भाजपाई सहित आठ की मौत, क्रूजशिप पर ड्रग्स पार्टी, शाहरुख के बेटे आर्यन सहित आठ अरेस्ट
आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
लखीमपुर खीरी में हिंसा, मंत्री के बेटे की कार ने किसानों को रौंदा, चार की मौत, भीड़ के हमले में चालक व तीन भाजपाईयों की मौत, दो गाड़ियों को फूंका।
क्रूजशिप पर ड्रग्स पार्टी, शाहरुख के बेटे आर्यन सहित आठ अरेस्ट, एनसीबी ने समुद्र में हाईप्रोफाइल पार्टी का किया भंडाफोड़। एनसीबी ने आर्यन, अरबाज व मुनमुन से 13 ग्राम कोकीन 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एक्स्टसी की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये मिले। भवानीपुर से जीतकर ममता ने मुख्यमंत्री पद सुरक्षित रखा। महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे होंगे वापस
परिषीय स्कूलों में 79568 शिक्षक ज्यादा

अमर उजाला
आरओ प्लांट पर कार्रवाई के बाद पांच रुपये महंगा हुआ पानी
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर वीडीओ निलंबित
पीएनजी लाइन में लगी आग, 40 मिनट तक उठती रहीं लपटें
रोजगार मेला कल, तीन हजार को मिलेगी नौकरी
हाईवे पर दिनभर जाम, वाहनों की लंबी लाइन
दैनिक जागरण
बुखार से चार मासूमों की मौत
डग्गेमार गाड़ी का चालान करने पर एचसीपी से मारपीट
आज 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
आगरा के वाणिज्यकर अधिकारियों ने मथुरा के कारोबारी से दलाल की सूचना पर लूटे थे 43 लाख
भगवान टाकीज चौराहा सजा
हिंदुस्तान
ताज पर उमड़े पर्यटक, वीकएंड पर 28 हजार से अधिक ने देखा ताज
इनर रिंग रोड मामले में एडीएम और एसडीएम सहित 10 विरुदृध आरोप पत्र की तैयारी
डौकी में रुपयों के लेनदेन में चले लाठी डंडे
जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हुए छात्र