Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Four days of illegal conversion in Agra. Know what was revealed every day. Now investigation in the hands of NIA and ED…#agranews
बिगलीक्स

Four days of illegal conversion in Agra. Know what was revealed every day. Now investigation in the hands of NIA and ED…#agranews

402

आगरालीक्स…आगरा अवैध धर्मांतरण के चार दिन. कारोबारी की दोनों बेटियां वापस लौटीं, सरगना सहित 11 अरेस्ट, कारोबारी और उनकी पत्नी का रो—रोकर बुरा हाल. एनआईए और ईडी के हाथ में जांच

आगरा पुलिस की ओर से अवैध धर्मांतरण के खुलासे ने लोगों को चौंका दिया है. बीते शनिवार को पुलिस ने आगरा के सदर क्षेत्र के जूता कारोबारी की दो बेटियों का अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने गैंग के 10 सदस्यों को शनिवार, 19 जुलाई को अरेस्ट किया था. इसमें आगरा का रहमान भी शामिल था. टीम ने कोलकाता से कारोबारियों की बेटियों को रेस्क्यू किया गया था.

ये है पूरा मामला
आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले एक पंजाबी परिवार की दो सगी बहनों में से बड़ी बहन ने दयालबाग डीम्ड यूनिवर्सिटी से एमफिल किया है. 2021 में ये आगरा के खंदारी कैम्पस से पढ़ाई कर रही उधमपुर जम्मू कश्मीर की छात्रा खुशबू के संपर्क में आई. कुछ दिन बाद खुशबू अपने साथ बड़ी बहन को जम्मू ले गई. यहां उसका ब्रेनवॉश किया गया और धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया गया. इसी दौरान जम्मू में लैंडस्लाइड होने से युवती वापस आगरा अपने घर आ गई. इसके बाद घर लौटने पर उसने हिंदू परंपराओं के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया और वह कट्टर इस्लामी विचारधारा को अपनाने का प्रयास करने लगी.

पहले दिन छह राज्यों में मारे छापे, 10 अरेस्ट
पहले दिन शनिवार 19 जुलाई को धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद जनपदीय पुलिस आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए 06 राज्यों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जो देश के विभिन्न राज्यों में विशेष तौर पर कम उम्र की लड़कियों को प्रलोभन, लव जिहाद एवं अन्य तरीकों से प्रभावित कर धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है. अवैध धर्मांतरण का यह Modus operandi, ISIS का सिग्नेचर स्टाइल है.

इनको किया गया अरेस्ट

  1. आयशा (एस.बी. कृष्णा) - गोवा
    II. अली हसन (शेखर रॉय) - कोलकाता
    III. ओसामा- कोलकाता
    IV. रहमान कुरैशी- आगरा
    V. अब्बू तालिब- खालापार, मुजफ्फरनगर
    VI. अबुर रहमान- देहरादून
    VII. मोहम्मद अली- जयपुर, राजस्थान
    VIII. जुनैद कुरैशी- जयपुर
    IX. मुस्तफा (मनोज)- दिल्ली
    X. मोहम्मद अली- जयपुर

दूसरे दिन 20 जुलाई को पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, धर्मांतरण का शिकार युवतियों का पिता आया सामने
दूसरे दिन पुलिस ने अपनी जांच और तेज की. इसमें कई खुलासे हुए. आगरा में अवैध धर्मांतरण के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने गिरोह के चंगुल से सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों को सुरक्षित वापस निकालने में कामयाबी हासिल की है. इससे उनके परिवार में खुशी है, लेकिन सभी लोग दहशत में हैं. दोनों बहन को बरामद करने में पुलिस को 3 महीने से अधिक का समय लग गया। पुलिस के अनुसार दोनों बहनों को कोलकाता ले जाकर मुस्लिम बस्ती में रखा गया था. दोनों बहनें बुर्का पहने हुए थीं। पुलिस जब वहां पहुंची तो विरोध का सामना करना पड़ा. गिरोह में शामिल आरोपियों ने दोनों बहनों का नाम बदल दिया था और दोनों की मुस्लिम लड़कों से निकाह कराने की तैयारी चल रही थी.

मीडिया के सामने आए कारोबारी की आंखें नम थीं और रुंधे हुए गले से बोले— मैं सभी माता पिता से अपील करता हूं कि अपने बच्चों पर ध्यान दें. उन्हें समय दें. चाहे लड़का हो या लड़की उन्हें सनातन धर्म के बारे में बचपन से ही बताते रहें. मेरी बेटियां पढ़ने में बहुत होशियार थीं. उन्हें एक गैंग ने अपने चंगुल में फंसाया, उस गैंग ने पहले बड़ी बेटी को फंसाया. बड़ी बेटी उनके चंगुल में इस कदर फंसी की वह अपनी मां और मुझसे इस्लाम कबूल करने की जबर्दस्ती करने लगी. इसके बाद उसने छोटी बेटी का भी ब्रेन वॉश करके इस्लाम कबूल करवा दिया. माता—पिता अपने बच्चों को समय दें और उनके दोस्तों पर ध्यान दें.

तीसरे दिन 21 जुलाई को सरगना अरेस्ट
आगरा पुलिस ने तीसरे दिन दिल्ली से अवैध धर्मांतरण गैंग का सरगना अब्दुल रहमान को अरेस्ट किया. पुलिस ने इसके पास से रोहतक की एक युवती को भी बरामद किया. पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद से आगरा पुलिस ने अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सगना अब्दुल रहमान जिसे अब्दुल चचा कहते थे उसे अरेस्ट किया गया है उसके घर से धर्मपरिवर्तन से जुड़ी पुस्तक और सामग्री जब्त की गईंं है। अब्दुल रहमान मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है, उसका नाम महेंद्र पाल है उसने 1990—91 में धर्मपरिवर्तन किया था इसके बाद दिल्ली में रहने लगा और धर्मांतरण का बड़ा रैकेट चलाने वाले कलीम सिद्दीकी से जुड़ गया था ​कलीम सिद्दीकी को 2021 में अरेस्ट किया गया था इसके बाद जेल भेज दिया गया था उसके धर्मांतरण के काम को अब्दुल रहमान आगे बढ़ा रहा था.

चौथे दिन 22 जुलाई
कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

अब्दुल रहमान को मंगलवार (22 जुलाई) को आगरा में कोर्ट में पेश किया गया. विवेचक ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया. पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के अनुसार कोर्ट ने दिल्ली से अरेस्ट किए गए अब्दुल रहमान की 2 अगस्त तक 10 दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत की है.
एनआईए जांच के लिए पहुंची
आगरा पुलिस द्वारा दिल्ली से अरेस्ट किए गए अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान सामूहिक धर्मांतरण मामले में आजीवन कारावास कीसजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी गिरोह से जुड़ा हुआ था. 2021 में कलीम सिद्दीकी के जेल जाने के बाद अब्दुल रहमान द्वारा धर्मांतरण गैंग संचालित किया जा रहा था. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सोमवार रात को आगरा पहुंच गई. आगरा अवैध धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस के बाद अब एनआईए जांच करेगी. इसके साथ ही गिरोह को विदेशों से हो रही फंडिंग के मामलों की जांच ईडी को सौंपी गई है. इस गिरोह से एक बड़ा नेटवर्क खुलेगा, यह सामने आया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

error: Content is protected !!