आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी की टीम ने जीता अंतर-विद्यालयी कबड्डी टूर्नामेंट.
आज आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में अंतर-विद्यालयी कबड्डी टूर्नामेंट माँ साधना कप का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आगरा पब्लिक स्कूल, अरटोनी, आगरा की टीम ने टूर्नामेंट की विजेता शील्ड जीती। उपविजेता टीम आगरा पब्लिक स्कूल, 8-10 ओल्ड विजय नगर, कॉलोनी, आगरा रही। तीसरा स्थान सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अध्यक्ष एमसी शर्मा ने किया, जिन्होंने अपने ज्ञान और बुद्धिमता से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।


