मथुरालीक्स… मथुरा के राया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। कार सवार लोग बदायूं से बालाजी दर्शन को जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
बदायूं के रहने वाले कार सवार लोग सुबह मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। अलीगढ़-मथुरा रोड पर कोयल रेल फाटक के समीप सामने से आ रहे ट्रक की कार से भिड़ंत हो गई।
इनकी गई जान
हादसे में कार सवार रोहित (18वर्ष), सिमरन (20वर्ष), काजल (15वर्ष) और मनीष की मौके पर मौत हो गई। हादसे में नीलम, प्रभाकर और कार चालक अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार के पऱखचे उड़ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने बचाव और राहत कार्य शुरू किय। सूचना पर मौके पर पहुंची राया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक देहात श्रीचंद ने बताया कि हादसे में मृत लोग बदायूं के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचित कर दिया है। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।