नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली में रातों-रात बने मंदिर पर हनुमान भक्ति की होड़। त्रिपुरा के प्रभावशाली नेता बर्मन ने भाजपा से नाता तोड़ा। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
मंदिर पर राजनीति गरमाई
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में रातों-रात बने हनुमान मंदिर पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कौन ज्यादा हनुमान भक्ति की होड़ शुरू हो गई है। शुक्रवार को भाजपा के नेताओँ ने मंदिर पर भजन-कीर्तन किया तो आज आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक वहां पहुंच गए। ज्ञातव्य है कि अदालत के आदेश पर ध्वस्त किए गए हनुमान मंदिर के पास ही रातों-रात नया मंदिर बन गया है। दुर्गेश पाठक के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया।
त्रिपुरा में भाजपा को झटका
सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस से दो साल पहले अलग त्रिपुरा के प्रद्योत मणिका देव बर्मन ने अब भाजपा को कड़ा झटका देते हुए, उससे अलग होने का फैसला किया है बर्मन ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल एक दल के साथ के साथ नया गठबंधन बनाने की घोषणा की है। त्रिपुरा में जल्दी ही त्रिपुरा ट्रायबल एरियाज ऑटोनोमस ड्रिस्ट्रिक काउंसिल के चुनाव होने वाले हैं।
भारत चीन कमांडरों की वार्ता आज
लद्दाख के पैंगोंग इलाके में भारत और चीन के बीच नौ महीने से चल रहे विवाद के सुलझने के बाद दोनों देशों के बीच आज कमांडर स्तर की वार्ता शुरू होनी है। दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच डेपसांग, गोगरा और हॉट स्प्रिंग पर बातचीत होगी। इन स्थानों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। इस बीच चीन ने गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष का एक वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया है।
नासा के रोवर ने भेजी मंगल की तस्वीरें
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पर्सवेरेंस रोवर ने पहली बार मंगल ग्रह की रंगीन तस्वीर धरती पर भेजी है। यह तस्वीरें उस समय की हैं, जब रोवर ने मंगल की सतह पर लैंडिंग की थी, जिस जगह पर रोवर ने लैंडिंग की है, उसे जजेरो क्रेटर कहा जाता है। समझा जाता है कि उक्त स्थल पर अरबों वर्ष पूर्व नदी और झील हुआ करती थी।