आगरालीक्स ..आगरा में भीषण हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को एसएन भेजा, हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के डौकी में सोमवार शाम को नगला देवहंस पर डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी थी, डंपर की टक्कर से टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें बैठी सवारियों की चीख पुकार पर स्थानीय लोग आ गए। हादसे में 25 वर्षीय सिंगावती, 55 वर्षीय पूरन देवी, 60 वर्षीय रामवती और 30 वर्षीय शीला देवी की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा सहित तीन घायल हैं, इन्हें एसएन में भर्ती किया गया है।
Leave a comment