Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स FSDA seizes 7000 liter adulterated mustard oil in Agra
बिगलीक्स

FSDA seizes 7000 liter adulterated mustard oil in Agra

177

आगरालीक्स ..आगरा में सरसों के तेल में मिलावट का बडा खुलासा हुआ है। रिफाइंड आॅयल और केमिकल मिलाकर कई ब्रांड का 7000 हजार लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया है। एफएसडीए की टीम ने मिलावटी सरसों के तेल के साथ रिफाइंड और केमिकल जब्त किया है। टीम गोदाम से पकडे गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। टीम की कार्रवाई से सरसों के तेल में मिलावट करने वाले बडा रैकेट सामने आ रहा है। इसके बाद कई और जगह पर छापेमार कार्रवाई की जानी है।
एफएसडीए की टीम ने मंगलवार सुबह बरौली अहीर, शमसाबाद रोड पर एक गोदाम में छापा मारा। गोदाम में मिलावटी सरसों का तेल तैयार हो रहा थ, कई ब्रांड के नाम से मिलावटी तेल को तैयार कर राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में बेचा जाता है। टीम की कार्रवाई से खलबली मच गई। टीम ने वहां काम कर रहे युवकों को पकड लिया और पूछताछ की जा रही है।
सरसों का तेल 120 रुपये रिफाइंड 70 रुपये
सरसों की फसल कम होने और मांग बढने से रेट लगातार बढ रहे हैं। बाजार में सरसों का तेल 120 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि रिफाइंड का रेट 70 रुपये है, इसके चलते कमाई करने के लिए सरसों के तेल में रिफाइंड मिलाकर बेचा जा रहा है। यह बडे स्तर पर हो रहा है, मिलावटी भी इस तरह की जाती है कि कोई पकड ना सके।
एक से चार किलो तैयार
सरसों के तेल में रिफाइंड की मिलावट कर एक किलो सरसों तेल से चार किलो उत्पाद तैयार कर उसकी बिक्री करते हैं। तीन किलो रिफाइंड को एक किलो सरसों तेल में मिलाने पर की गई मिलावट का पता लगाना बेहद मुश्किल है। इसमें कुछ केमिकल भी मिलाए जाते हैं। पहले यह महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में हो रहा था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यूपी में मिलावटी सरसों बडे स्तर पर बन रहा है। इसे यूपी के साथ ही राजस्थान और अन्य राज्यों में बेचा जा रहा है। एफएसडीए की टीम पकडे गए युवकों से पूछताछ कर रही है, जिससे रैकेट के अन्य सदस्यों का पता चल सके। इसे कहां कहां बेचा जा रहा है और मिलावटी तेल का कारोबार कहां हो रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

error: Content is protected !!