आगरालीक्स….(Agra News 2nd March 2022) आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े किए जारी, जानें आज कितने नए केस मिले और कितने मरीज हुए ठीक।
कोरोना की तीसरी लहर से राहत मिलने लगी है। कोरोना के नए केस कम होने लगे हैं , ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। आगरा में बुधवार को कोरोना के 4 नए केस मिले हैं। जबकि 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 21 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना के 56 सक्रिय केस
कोरोना के सक्रिय केस भी कम हुए हैं। नए मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 56 हैं। सक्रिय केस की संख्या लगातार कम हो रही है। कोरोना के सक्रिय केस 4500 तक पहुंच गए थे।
सभी मरीजों का घर पर इलाज
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 56 हैं। इन सभी मरीजों का इलाज अब घर पर ही चल रहा है। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।