नईदिल्लीलीक्स.. भारत अरबपतियों के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर। कच्चे तेल की कीमतों में और इजाफा। देश-विदेश की प्रमुख खबरें।
भारत में अरबपतियों की संख्या 145 पर पहुंची
भारत देश में अरबपतियों की संख्या के मामले में अमेरिका, चीन के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
भारत 145 अरबपतियो के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि अमेरिका 748, चीन 554 क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर हैं। भारत में वर्ष 2021 में धनपतियों की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रियल स्टेट में निवेश ऐसे लोगों के लिए फायदे का विकल्प बना हुआ है। लंदन की एजेंसी नाइट फ्रैंक ने अपनी 2022 संपत्ति रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
गंगा आरती में शामिल होंगी ममता, जनसभा करेंगी
पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार की शाम को बनारस में गंगा आरती में शामिल होंगी। गुरुवार को सपा की रैली होगी, जिसमें वह सपा मुखिया अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक एवं पत्रकार जयप्रकाश चौकसे का आज सुबह आठ बजे इंदौर में निधन हो गया। वह 83 साल के थे। उन्होंने इंदौर में अंतिम सांस ली।
उन्होंने पिछले सप्ताह ही अपना परदे के पीछे कालम लिखा था, जिसका शीर्षक था, प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं। बिजली कौंधी तो कभी भी रूबरू हो सकता हूं।
कच्चे तेल की कीमत और बढ़ी, महंगा होगा पेट्रोल
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा तेजी आ गई है। कच्चे तेल के रेट 110 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल और डीजल कीमत काफी बढ़ सकती हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध सातवें दिन भी जारी
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आज सातवें दिन भी जारी रहा। रूसी सेना कीव पर निरतंर हमले कर रही है। रूस की सेना का खऱकीव पर हमले किए हैं और यहां उसका कब्जा बढ़ता जा रहा है।