
केदार नगर निवासी बैंक कर्मचारी राजीव दिवाकर का बेटा आर्चिस दिवाकर उर्फ चिक्की शिबालिक कैम्ब्रिज स्कूल में 11 वीं का छात्र है। वह 16 मार्च को सुबह आठ बजे साइकिल से अपने स्कूल के लिए निकला था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
आगरा कॉलेज के हॉस्टल में मिला
आर्चिस 16 मार्च को घर से चला गया था, उसके परिजन परेशान थे। पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। वहीं, आर्चिस अपने एक दोस्त के साथ आगरा कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा था। वह 16 मार्च को आगरा कॉलेज के हॉस्टल में चला गया था और वहां अपने एक दोस्त के साथ उसके कमरे में रह रहा था।
पडोस में रहने वाली छात्रा से मिला आर्चिस
केदार नगर में राजीव दिवाकर के घर के नजदीक रहने वाली छात्रा आगरा कॉलेज में बीए की छात्रा है। वह कॉलेज में पेपर देने गई थी। इसी दौरान उसे साइकिल स्टैंड पर आर्चिस दिखाई दे गया। उसने आर्चिस के घर पर इसकी जानकारी दी, पुलिस के साथ उसके परिजन आगरा कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचे, वहां आर्चिस मिल गया।
नंबर कम आने पर छोडा घर
आर्चिस पढाई में अच्छा नहीं है, उसके 11 वीं कक्षा में कम नंबर आए थे। इस पर कॉलेज प्रशासन ने री एग्जाम देने के लिए कहा था। इसी टेंशन में वह घर छोडकर चला गया। उसे डर था कि परिजनों को पता चलेगा कि वह फेल हो गया है तो वे परेशान होंगे।
बिटटू का नहीं लगा सुराग
सेंट पीटर्स का 9 वीं का छात्र बिटटू पांच जनवरी को घर से टयूशन पढने के लिए साइकिल से निकला था, उसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
Leave a comment