नईदिल्लीलीक्स… हरिय़ाणा के करनाल से पुलिस ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में गोला, बारूद हथियार बरामद हुए हैं।
गोला-बारूद से लदा था कंटेनर
पुलिस के मुताबिक आंतकवादियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़े आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।
बब्बर खालसा से जुड़े हैं आतंकवादी
आतंकवादी बब्बर खालसा से जुड़े बताये जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से 3 एलईडी, बम, गोला-बारूद और एक कंटेनर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आंतकवादी हथियारों समेत नांदेड़ जा रहे थे।
खुफिया सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने यह कार्रवाई खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर की और आतंकवादियों को घेरकर दबोच लिया। पुलिस का मानना है कि आतंकवादियों की योजना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी। आतंकवादियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।