Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Fourth Test: India’s victory sure, England struggles to avoid innings defeat
टॉप न्यूज़बिगलीक्सस्पोर्ट्स

Fourth Test: India’s victory sure, England struggles to avoid innings defeat

94

नईदिल्लीलीक्स…भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत बड़ी जीत के कगार पर पहुंच गया है। चाय तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे। वह अभी भारत की पहली पारी के आधार पर 69 रनों से पीछे है। भारत इस टेस्ट को जीतने के साथ इंग्लैंड से सीरीज 3-1 से जीत लेगा।

टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की
भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी में 205 रन के जवाब में 365 रन बनाए और 160 रन की बढ़त हासिल की, जिसके कारण इंग्लैंड के हौसले पस्त हो गए। भारत इस जीत के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा, जहां जून में उसकी भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। न्यूजीलैंड इस चैंपियनशिप के लिए पहले ही फाइनल में पहुंच गया है, जबकि उसके मुकाबले के लिए इंग्लैंड, भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला था लेकिन अब भारत को छोड़ दोनों की उम्मीद ध्वस्त हो गई है।
शतक के नजदीक पहुंच नाबाद रहे सुंदर, जीता दिल
भारत की ओर से आज वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सुंदर 96 रन बनाकर अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे कि भारत का स्कोर 365 पर पहुंचने पर अक्षर पटेल 43 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद आए इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और 365 रन के ही स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे छोर पर सुंदर 96 रन बनाकर दूसरे छोर पर नाबाद रहे।
ऋषभ पंत के शतक ने बढ़ाया उत्साह
भारत की ओर से पहली पारी में ऋषभ पंत के शानदार शतक के साथ वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 96, अक्षर पटेल के 43 और शीर्षक्रम के बल्लेबाजों में रोहित शर्मा 49 रन का शानदार योगदान रहा।
इंग्लैंड दूसरी पारी में भी शुरू से लड़खड़ाया
इंग्लैंड ने लंच से पहले बिना कोई विकेट खोए छह रन बना लिए। लेकिन लंच के बाद आर अश्विन ने एक ही ओवर में इंग्लैड के दो बल्लेबाजों क्राउले और जॉनी बैस्ट्रो को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। एक छोर से कप्तान जो रूट संघर्ष करते रहे। सिबली को अक्षर पटेल ने शिकार बनाया। बैन स्ट्रोक और ओली पोप भी अक्षर को नहीं पढ़ सके और आउट हो गए। तीस रन बनाकर कप्तान जो रूट को भी आर अश्विन ने चलता कर दिय़ा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!