आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के केस 1200 पार, 14 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1210 पहुंच गई है।
आगरा में रविवार को कोरोना के 14 नए केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1210 पहुंच गई है, 85 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए मरीज
सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 48 साल के टेढी बगिया निवासी मरीज, मिनोनिया की समस्या होने पर भर्ती 29 साल की नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी युवती, 45 साल के रुनकता निवासी मरीज 27 साल की अमरपुरा निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
एक परिवार के तीन और पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए सिकंदरा निवासी 55 साल के मरीज, उनकी 50 साल की पत्नी और 29 साल के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। गजानन कॉलोनी निवासी 47 साल के मरीज और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
5 मरीज डिस्चार्ज, 111 का चल रह इलाज
कोरोना पॉजिटिव पांच मरीजों की ठीक होने पर छुटटी कर दी गई, 1014 मरीज ठीक हो चुके हैं। 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।