आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को फ्री में लगेगी वैक्सीन. योगी सरकार का आदेश.
प्रदेश की योगी सरकार ने एक मई से 18 साल के उम्र से ऊपर के सभी लोगों के लिए फ्री वैक्सीन लगाने के आदेश दिए हैं. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए स्वास्थ्य विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2021 से पूरे देश में 18 साल से उम्र से अधिक सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन के आदेश दिए हैं.