Monday , 16 February 2026
Home agraleaks ‘Friendship club’ racket busted in Agra
agraleaks

‘Friendship club’ racket busted in Agra

racket
आगरालीक्स
 …..आगरा में महिला मित्र बनाने और महीने में तीन बार डेटिंग कराने के लिए रैकेट सक्रिय है। बडे घर की लडकियों से दोस्ती कराने के लिए एकाउंट में पैसे जमा कराए जाते थे, इसके बाद  ल​डकियों से बात कराई जाती थी, वह जिस तरह की बात करना चाहें और जिस समय, लडकियां उनसे बातें करती थी। एसबीआई की संजय प्लेस ब्रांच में रैकेट के एक सदस्य को पकड लिया गया। हरीपर्वत पुलिस की पूछताछ में रैकेट द्वारा डॉक्टर, कारोबारी, इंजीनियर  को जाल में   फंसाने का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संप्लेस स्थित एसबीआई की शाखा का एक खाता भी संदिग्ध व्यक्ति का होने पर उसकी निगरानी

 

(कान्सेप्ट फोटो )

की गई। शुक्रवार को एक व्यक्ति उस खाते का चेक लेकर पहुंचा तो बैंक कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची एटीएस-पुलिस की टीम ने उससे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक संजय प्लेस के एक फ्लैट में रहता है। उसका एक घर आवास विकास कालोनी मेें भी है। उसके तार फ्रेंडशिप क्लब गैंग से जुड़े हैं। सदस्य लोगों को कॉल करके महिला मित्र बनाने का झांसा देते हैं। मेंबरशिप के लिए 6500 रुपये खाते में डलवाते हैं। इसमें कई प्लान भी बताते हैं। एक महीने में तीन बार डेटिंग और दो महीने में आठ बार डेटिंग के प्लान भी शामिल हैं। एक बार खाते में रकम आने के बाद कई और प्लान बताकर रकम ऐंठते हैं। 10-15 दिन में उक्त नंबर को बंद कर लेते हैं। लड़कियां भी लोगों से बात करती हैं। इनके गैंग में आठ लोग हैं, जिसमें दो लड़कियां हैं। सभी लोग सिम फर्जी आईडी पर लेते हैं। इस कारण पकड़े भी नहीं जाते। ठगी का शिकार लोगों में यूपी, एमपी, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के लोग हैं। हालांकि अभी तक किसी की शिकायत सामने नहीं आई है। हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि एक युवक संदेह के आधार पर पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
लोन के नाम पर भी करोड़ों ठगनेे की आशंका
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंग लोगों को करोड़ों का लोन दिलाने का झांसा भी देता है। इसके लिए दस प्रतिशत की रकम को अपने में बैंक खाते में डलवाते हैं। इसके बाद मोबाइल बंद कर लेते हैं। ऐसे कुछ लोगों से पुलिस ने संपर्क भी कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!