Tuesday , 11 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Full Story : Cricketer Deepti sharma honoured with Arjun Award #agradeeptisharma
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजस्पोर्ट्स

Full Story : Cricketer Deepti sharma honoured with Arjun Award #agradeeptisharma

आगरालीक्स.. आगरा को 5 वां अर्जुन पुरस्कार मिला है, आगर 23 साल की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक थ्रो से अर्जुन पुरस्कार तक दीप्ति शर्मा।

24 अगस्त 1997 को आगरा में जन्मी अंतरराष्र्टीय इंडियन वूमेन टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इसी महीने 23 वां जन्मदिन मनाया है। उनके पिता भगवान शर्मा रेलवे में क्लर्क थे और मां सुशीला ​प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल रहीं हैं। शनिवार फको दीप्ति शर्मा को वर्चुअल कार्यक्रम में खेल दिवस पर दिल्ली में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
एक थ्रो से अर्जुन अवार्ड तक का सफर
साल 2007 की बात है दीप्ति शर्मा नौ साल की थीं, उनके भाई सुमित शर्मा के साथ वे एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम पहुंच गईं। यहां सीनियर वूमेन क्रिकेटर हेमलता काला क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देने आईं थी, दीप्ति शर्मा भी ग्राउंड में पहुंच गई, उनके पास बॉल पहुंची, उन्होंने थ्रो किया, थ्रो सीधे स्टंप पर जाकर लगा, हेमलता काला ने दोबारा थ्रो पफेंकने के लिए कहा, इस बार भी थ्रो सीधे स्टंप पर लगा, इससे वे इम्प्रेस हो गईं, उन्होंने कहा कि इसे क्रिकेट खेलना चाहिए, यह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेगी। इस तरह दीप्ति शर्मा ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
2014 में खेला पहला मैच
दीप्ति शर्मा ने अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 28 नवंबर 2014 में बेंगलुरू में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला।
टीम की आलराउंडर हैं दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा आलराउंडर हैं, वे स्पिन बॉलिंग करती हैं और बल्लेबाज हैं। उन्होंने 54 वनडे मैच खेले हैं, इसमें 1417 रन बनाए हैं और 64 विकेट लिए हैं, उनके सर्वाधिक रन 188 हैं, टी 20 47 खेले हैं, इसमें 390 रन हैं और सर्वाधिक रन 49 नोट आउट बनाए हैं, 51 विकेट लिए हैं।

आगरा को 5 वां अर्जुन पुरस्कार
1974 में एथलेटिक्स में विजय सिंह चौहान
1990 में हॉकी के लिए जगबीर सिंह
1996 में एथलेटिक्स के लिए अजीत सिंह भदौरिया
2019 में क्रिकेटर पूनम यादव
2020 में क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: An innocent child fell into a drain in Agra. Efforts are on to rescue him…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में गिरा मासूम बच्चा. रेस्क्यू. निकालने का प्रयास जारी...

बिगलीक्स

Agra News: Holi being played on Rangbhari Ekadashi at Shri Khatu Shyam Temple in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में खेली जा रही होली. रंगभरनी...

बिगलीक्स

Agra News: BJP workers locked down ADA in Agra. Allegations of corruption against officials…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने की एडीए पर तालाबंदी. अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार...

बिगलीक्स

Agra News: People are reaching Smart City to see CCTV footage of theft and accident, know how much is the charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर 1500 सीसीटीवी. चोरी या एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज...

error: Content is protected !!