आगरालीक्स ..दिल्ली की निर्भया की तरह हाथरस में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गला दबाने से जीभ कटी, इशारों में दिए बयान, आगरा की फोरेंसिक लैब में जांच.
हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में 14 सितंबर को 19 साल की युवती अपने खेत पर गई थी, बाजरे के खेत में युवती को चार युवकों ने दबोच लिया, उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की, इससे उसकी जीभ कट गई और रीढ की हडडी भी टूट गई। युवती को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। यहां 19 सितंबर को मजिस्ट्रेट और पुलिस ने बयान दर्ज किए। युवती की जीभ कट गई थी इसलिए वह कुछ बोल नहीं पा रही थी, उसने इशारे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में बयान दर्ज कराए। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप, रामू, लवकुश और रवि को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
सफदरजंग अस्पताल में युवती की मौत के बाद आगरा में प्रदर्शन, 100 लोगों पर मुकदमा
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ से गंभीर हालत में युवती को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया, वहां सोमवार को युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं, आगरा में मंगलवार को हरीपर्वत थाने के सामने एमजी रोड पर वीर वाल्मीक सेना और बहुजन संगठन के पदाधिकारियों ने फूंका पुतला, इस मामले में थाना हरीपर्वत में 100 प्रदर्शनकारियों पर महामारी अधिनियम और लोक व्यवस्था भंग करने की धारा में दर्ज किया मुकदमा। चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आगरा की फोरेंसिक लैब में होगी जांच
इस मामले में युवती के कपडों के साथ ही स्लाइड आगरा की फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं, आगरा की फोरेंसिक लैब में इसकी जांच की जाएगी। यहां से 10 दिन में रिपोर्ट दी जानी है। इसमें साक्ष्यों के साथ ही हाथरस पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की जांच की जाएगी।