आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत, 73 नए केस, 5703 से पार, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में 29 सितंबर को न्यू आगरा निवासी 65 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव के साथ ही गुर्दा रोग की भी समस्या थी। एक अन्य मरीज आगरा से बाहर भर्ती थे, उनकी भी मौत हो गई है, आगरा में कोरोना से 126 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना केस
एसएन मेडिकल कॉलेज के 42 साल के बाल रोग विभाग के डॉक्टर, 25 साल के सेक्टर सात निवासी मरीज, 51 साल के बटेश्वर बाह निवासी मरीज, 28 साल के अवधपुरी निवासी, नूरी दरवाजा निवासी 80, 56 और 25 साल के मरीज, 45 साल के सीएमओ कार्यालय कर्मचारी, 77 साल के अयोध्या कुंज, 42 साल के गोपाल अपार्टमेंट, 37 साल के पंचवटी पाश्र्वनाथ, 37 साल के सप्तऋषि अपार्टमेंट, 37 साल के भीम नगर, 57 साल के प्रताप नगर, 67 साल के कमला नगर, 71 साल के भरतपुर हाउस, 20 साल के कछपुरा पिनाहट, 26 साल के सेवला निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 4766 मरीज ठीक हो चुके हैं, 811 मरीज भर्ती हैं।