आगरालीक्स.. आगरा में दिनदहाडे प्रोपर्टी डीलर की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोली चलाई, दहशत।
आगरा में राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले प्रोपर्टी डीलर हरीश पचौरी सदर तहसील में दस्तावेज लेखक हैं। वे शनिवार दोपहर में हरीश पचौरी अपने घर से किसी से मिलने के लिए निकले, शमसाबाद रोड, राजपुर चुंगी पर हरीश पचौरी किसी का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए, उन्होंने हरीश पचौरी पर एक के बाद एक फायर किया, इससे हरीश पचौरी सडक पर गिर गए, उनके सिर में भी गोली लगी। खून से लथपथ हरीश पचौरी को अस्पताल लेकर गए, वहां उन्हें म्रत घोषित कर दिया।

लोगों में दहशत, दुकानों के गिरे शटर
सरेराह हरीश पचौरी पर ताबडतोड गोलिया मारकर हत्या करने से लोग दहशत में आ गए। राजचुर चुंगी पर दुकानें बंद हो गईं, लोग काफी देर तक दहशत में रहे। बाइक सवार बेखौफ होकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
रंजिश में हत्या, पुलिस कर रही जांच
प्रोपर्टी डीलर की दिनदहाडे हत्या होने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि परिवारीजनों से बात की जा रही है, रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है, परिजनों से पूछताछ के बाद हत्या का कारण पता चल सकेगा। टीमें गठित कर दी गई हैं, दो युवकों ने गोली मारी है, उनकी तलाश की जा रही है।