आगरालीक्स…. आगरा में उमस भरी गर्मी और बारिश से फंगल इन्फेक्शन बढ़ने लगे हैं। शरीर पर दाने और खुजली हो रही है, बच्चों को परेशानी ज्यादा है।

15 दिन से आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है। गर्मी और उमस बढ़ गई है। इस बदले मौसम में फंगल इन्फेक्शन बढ़ गए हैं। बच्चों से लेकर युवा फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। इसके साथ ही शरीर पर दाने निकल रहे हैं, खुजली होने के साथ ही दर्द हो रहा है।
बच्चों को लेकर बरतें सतर्कता
इस मौसम में बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। उन्हें बाजार के खाद्य पदार्थ न दें। गर्मी से आने पर ठंडे पेय पदार्थ और आइसक्रीम का सेवन न करने दें, इससे भी समस्याएं ज्यादा हो रही हैं।