नईदिल्लीलीक्स… वनडे वर्ल्ड कप पांच अक्टूबर से शुरू होगा। भारत का पाकिस्तान के साथ मुकाबला अहमदाबाद में होगा। जानिये कब कहां किससे भिड़ंत
भारत की शुरुआत आस्ट्रेलिया के साथ होगी
वनडे वर्ल्ड कप पांच अक्टूबर से शुरू होगा। भारत का पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में होगा। 11अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ दिल्ली में भिड़ंत होगी।
15 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे का मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के पीएम मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 19 अक्टूबर को भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से पुणे में, 22 को न्यूजीलैंड से दिल्ली में, 29 को इंग्लैंड से लखनऊ में होगा। भारत के इसके बाद मुकाबले दो, पांच और 11 नवंबर को क्रमशः मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में होंगे।