आगरालीक्स…(17 February 2022 Agra News) आगरा में ये गैंग अलग ही काम करता था. ये लोग मोबाइल टावरों से चुराते थे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण. अब तक इतने टावरों से कर चुके हैं चोरी
पुलिस द्वारा यूं तो बदमाशों के कई गैंग पकड़े जाते हैं. कोई चोरी की वारदात में शामिल होता है तो कोई लूट में. कोई जहर खुरानी गिरोह होता है तो कोई चेन स्नेचिंग.लेकिन गुरुवार को आगरा पुलिस ने ऐसे गैंग को दबोचा है जो कि मोबाइल टावरों से इलैक्ट्रोनिंग उपकरणों को चोरी किया करता था. थाना अछनेरा पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने इस गैंग का खुलासा किया है. ये गैंग मोबाइल टावरों से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा चुका है. पुलिस ने इसके सरगना को भी अरेस्ट किया है.

एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता के अनुसार ये गैंग के पास से 15 मोबाइल टावरों का चोरी का सामान, कार और नकदी बरामद हुई है. पुलिस अभी इस गैंग से पूछताछ कर रही हे. पकड़ने वाली टीम में टीम में इंस्पेक्टर विपिन कुमार एसआई प्रदीप कुमार, अजय कुमार, सचिन धामा और सोनू शर्मा शामिल रहे.