आगरालीक्स… (17 February 2022 Agra News) यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार पर लगा ब्रेक हटा लिया गया है। अब फिर से एक्सप्रेस-वे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे हैं
कोहरे के कारण 15 दिसंबर से था प्रतिबंध
आगरा के खंदौली स्थित टोल प्लाजा प्रभारी मेजर मनीष ने बताया कि 15 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने कोहरे से हो रहे हादसों को देखते हुए रफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वाहनों की स्पीड को कम कर किया था निर्धारित
इसके तहत हल्के वाहनों की रफ्तार 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर कर दी थी।
प्रतिबंध हटने के बाद रफ्तार में इजाफा
अब इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है। अब फिर से वाहन एक्सप्रेसवे पर 100 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। टोल प्रभारी ने बताया प्रतिबंध हटते ही वाहन तेज रफ्तार से निकलने लगे हैं