आगरालीक्स … आगरा के गायत्री डेवलेपवेल के निदेशक बडे बिल्डर हरीओम दीक्षित को पुलिस ने अरेस्ट किया। बिल्डर पर कई मुकदमे दर्ज हैं और कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इसके बाद पुलिस ने गायत्री डेवलेपवेल के निदेशक हरीओम दीक्षित को अरेस्ट किया है। गायत्री डेवलेपवेल के डायरेक्टर हरीओम दीक्षित को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, वहां सुनवाई के बाद बिल्डर हरीओम दीक्षित को जमानत मिल गई।
सोमवार को आगरा में हरीपर्वत पुलिस ने बिल्डर हरीओम दीक्षित को उनके घर से अरेस्ट कर लिया, उन्हें चेक बाउंस के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर हरीपर्वत पुलिस ने किए गिरफ्तार। इसके साथ ही गायत्री डेवलेपवेल के निदेशक बडे बिल्डर हरीओम दीक्षित धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि बिल्डिर हरीओम दीक्षित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
7 जून 2017 को पुलिस ने मारा था छापा
7 जून 2017 को आगरा में बडे रियल एस्टेट कारोबारी निखिल होम्स के मालिक और गायत्री बिल्डर्स के एमडी के घर पर पुलिस ने छापा मारा, इन दोनों पर फ्लैट बेचने में लाखों की धोखाधडी के आरोप में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस फोर्स के साथ दोनों रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर टीम पहुंची। दोनों आरोपी रियल एस्टेट कारोबारियों की धरपकड के प्रयास में पुलिस टीम जुटी हुई है।
आगरा में पिछले पांच सालों में रियल एस्टेट मार्केट में बूम आया था, बिल्डर्स ने नई कॉलोनी बनाई, कॉलेनी की लांचिंग के साथ ही फ्लैट की बुकिंग शुरू कर दी और प्राचार प्रसार में मोटा पैसा खर्च किया। एक प्रोजेक्ट पूरा होता उससे पहले दूसरे प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया। इस तरह बिल्डर्स का पैसा फंसता चला गया, इस क्षेत्र में मंदी आने के बाद बिल्डर्स ने बुकिंग होने के बाद भी कर्ज चुकाने के लिए दूसरे लोगों को फ्लैट की बिक्री कर दी। इस तरह के मामले में आगरा के आधा दर्जन बिल्डर्स पर धोखाधडी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
गायत्री बिल्डर्स के एमडी के घर पहुंची टीम
पुलिस की एक टीम गायत्री बिल्डर्स के एमडी हरिओम दीक्षित के विभव अपार्टमेंट स्थित आवास में पहुंची। टीम दोनों बिल्डर्स को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी हुई है, इन दोनों पर ही धोखाधडी के मुकदमे दर्ज हैं।