आगरालीक्स.. शर्मनाक, आगरा के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची गर्भवती से कह दिया कि प्रसव के लिए कल आना, गेट पर ही महिला ने बेटे को जन्म दे दिया, गर्भवती के परिजनों के वीडियो ने खलबली मचा दी है।
रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में वीडियो में प्रसव के बाद जमीन पर शिशु दिखाई दे रहा है, एक महिला उन्हें संभाल रही है। कुछ देर बाद हॉस्पिटल का स्टाफ बाहर निकल कर आता है वे वीडियो बनाने का विरोध करते हैं। वीडियो बनाते समय सीएचसी का फोटो और अव्यवस्थाएं भी दिखाई गई हैं।
यह है मामला
शुक्रवार शाम पांच बजे कस्बा के गांव सीसिया निवासी 35 वर्षीय गर्भवती महिला मछला देवी को लेकर परिजन बुढि़या का ताल स्थित सीएचसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर नहीं थी, स्टाफ नर्स ने कह दिया कि कल आना। परिजन गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती करने के लिए कहते रहे लेकिन स्टाफ नर्स ने भर्ती नहीं किया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी भर्ती न करने पर वह सीएचसी के गेट के बाहर सड़क पर बैठ गई। यहां उसने बेटे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि मछला देवी का यह चौथा बच्चा था, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अगले दिन उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि एक सप्ताह में सीएचसी पर होने वाले प्रसव का रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है, उस दिन डयूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
फाइल फोटो
वीडियो