आगरालीक्स.. चीन में उत्पादन बंद करने के बाद जर्मनी की कंपनी वान वेलेक्स ने आगरा उत्पादन किया, 10 हजार को मिलेगा रोजगार, एक साल में 25 लाख जोडी जूते बनाए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण फैलने पर कई सालों से चीन में जूतों का उत्पादन कर रही जर्मन की कंपनी वाल वैलेक्स ने अपनी ईकाई बंद कर दी थी, आगरा में जूते का बडा काम है। ऐसे में जर्मन कंपनी ने आगरा में उत्पादन ईकाई शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई, आगरा की आई ट्रिक कंपनी के साथ जर्मन कंपनी वाल वैलेक्स ने करार किया। प्रदेश सरकार ने जर्मन कंपनी को प्रोडक्शन शुरू करने के लिए सहूलियत दी, इसके बाद आगरा के एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क (ईपीआइपी), शास्त्रीपुरम में दो फैक्ट्रियों में वाल वैलेक्स कंपनी के प्रोडक्ट का निर्माण शुरू हो गया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना आलोक कुमार ने शास्त्रीपुरम स्थित फैक्ट्रियों का वर्चुअली शुभारंभ किया। स्थानीय स्तर पर शास्त्रीपुरम स्थित फैक्ट्री में डीएम प्रभु एन. सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने मशीन का बटन दबाकर उत्पादन कार्य का शुभारंभ किया। कासा एवर्ज जीएमबीएच की सीईओ एमफ्रेड एवर्ज आदि मौजूद रहे।
300 करोड़ का निवेश, 10 हजार को रोजगार
वान वेलेक्स उत्तर प्रदेश में तीन परियोजनाओं में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी द्वारा हर साल 50 लाख जोड़ी जूतों के उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। वान वेलेक्स के शोरूम देशभर में खोले जाएंगे। जेवर में 10 हजार वर्ग मीटर और कोसी-कोटवन में 7.5 एकड़ में इकाई खोली जाएंगी।