भदोही में जालसाजों ने एग्री गोल्ड लोन स्कीम के तहत नकली सोने पर भारतीय स्टेट बैंक को 88 लाख का चूना लगा दिया। जानकारी होते ही बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। इस मामले में फील्ड अफसर व गोल्ड टेङ्क्षस्टग लैब सहित 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एग्री गोल्ड लोन स्कीम के तहत वर्ष 2011 से 2012 तक 25 लोगों ने सोने के बदले भारतीय स्टेट बैंक की भदोही शाखा से लगभग एक करोड़ रुपये लोन लिए थे। इस दौरान कुछ किश्तें जमा करने के बाद लोग पैसा देने से कतराने लगे। उसके बाद कर्जदारों को बैंक ने नोटिस जारी किया लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। मामला 88 लाख से अधिक का होने के कारण बैंक अधिकारियों का माथा ठनका। शक होने के बाद जब बैंक में रखे सोने की जांच पड़ताल कराई गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। जालसाजों द्वारा बैंक में जमा सोना नकली व मिलावटी निकला। इसका खुलासा होते ही बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर शाखा प्रबंधक एसएस उपाध्याय ने पुलिस को फील्ड अफसर तथा एक टेङ्क्षस्टग लैब सहित 27 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में शाखा प्रबंधक एसएस उपाध्याय ने बताया कि मामला 2011-12 का है। उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस जहां अपने ढंग से मामले की छानबीन कर रही है वहीं विभागीय विजिलेंस टीम भी जांच पड़ताल करेगी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि निश्चित ही मामला बेहद गंभीर है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसकी बारीकी से जांच पड़ताल चल रही है। मैं खुद इस पर नजर रख रहा हूं। दोषियों की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। वह किसी कीमत पर नहीं बच पाएंगे। इस पर बहुत जल्द कार्रवाई होगी। – See
Leave a comment