नईदिल्लीलीक्स…एक महिला ने अपनी पहली सैलरी मां को भेजी लेकिन गलती से अजनबी के खाते में ट्रांसफर। शख्स बोला,समझो दान कर दी। महिला रो-रो कर बेहाल।
पहला वेतन रखता है बहुत मायने

किसी भी व्यक्ति के लिए पहली सैलरी बहुत मायने रखती है, वह इस सैलरी से क्या करेगा लेकिन मलेशिया की एक महिला फहादा बिस्त्री ने गलती से अपनी पहली सैलरी अजनबी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी।
मलेशियाई महिला ने ऑनलाइन ट्रांसफर की थी सैलरी
पीड़ित मलेशियाई महिला फहादा बिस्त्री ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो जारी कर कहा है कि उसने अपनी पहली सैलरी को मां के नाम ऑनलाइन ट्रांफसर कर दिया, जो गलती से अजनबी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई।
मेरी सैलरी इतनी नहीं पर नहीं पसीजा अजनबी
बाद में उसने रसीद को देखा तो उसे गलती का एहसास हुआ, उसने किसी तरह अजनबी व्यक्ति का मोबाइल नंबर लेकर उसे कॉल किया तो उस व्यक्ति ने कहा कि यह रकम समझो तुमने दान कर दी है। पीडित ने उससे गुहार लगाई कि मेरा वेतन बहुत कम है, कृपया वापस कर दो लेकिन वह इस पर राजी नहीं हुआ।