आगरालीक्स.. आगरा में पौधे दोस्ती की मिसाल बन रहे हैं, जीआईसी के पूर्व छात्र अपने साथी छात्र के घर की डोर बेल बजाते हैं, गेट खोलते ही पौधा दे रहे हैं। इन पौधों को दोस्त मिलकर घर के बाहर लगा रहे हैं। सुबह घर से निकलते और रात को लौटते समय गेट के बाहर पौधे को देख दोस्ती की यादें ताजा हो रही हैं। इससे दिलो दिमाग को सुकून मिल रहा है और तनाव दूर हो रहा है।
आगरा के जीआईसी के पूर्व छात्र डीएन दुबे निवासी केदार नगर के घर की डोर बेल बजी, गेट खोला, सामने जीआईसी में साथ पढे और बढे दोस्त प्रवीन सिंह थे। उन्होंने पौधा भेंट किया, यह पौधा दोनों दोस्तों ने अपने घर के बाहर लगा लिया। वे यह प्रयोग अपने अन्य साथियों के साथ करेंगे।