आगरालीक्स.. आगरा के एक विधायक मंत्री बन सकते हैं, 21 अगस्त को यूपी कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है, नए मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी, आगरा के तीन विधायकों को लेकर लंबे समय से मंत्री बनने की चर्चा चल रही है। एक विधायक का नाम दो दिन से चर्चा में है लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि मंत्री किसे बनाया जाएगा।
बुधवार को यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा, आगरा से भाजपा के नौ विधायक हैं लेकिन मंत्रीमंडल में एक भी विधायक शामिल नहीं है। मंत्री बनने की लाइन में सबसे आगे विधायक जगन प्रसाद गर्ग का नाम था उनका निधन हो गया। इसके बाद मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए लंबे समय से बाह विधायक पक्षालिका सिंह का नाम चर्चा में रहा। दूसरी बार विधायक बने योगेंद्र उपाध्याय का नाम भी चर्चा में आया। मगर,दो दिन से फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह का नाम चर्चा में है। हालांकि अभी मंत्रीमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, यह साफ नहीं हुआ है।