आगरालीक्स…(1 November 2021 Agra News) आगरा में फौजी ने पत्नी को पीट—पीटकर मौत के घाट उतारा. बाद में पुलिस से भी उलझा
शमसाबाद की घटना
आगरा के शमसाबाद में दीपावली के त्योहार से पहले सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। शमसाबाद के गांव गढ़ी हरीश्चंद्र में 28 साल की मीरा का शव कमरे में मिला। सोमवार सुबह पांच बजे सत्यवीर ने ताजगंज के गांव नौफरी निवासी रविंद्र को फोन किया। वह उसका साला है। रविंद्र को बताया कि मीरा की मौत हो गई है। तब वह परिवार के सदस्यों के साथ बहन के घर पहुंचा। मायके वालों का आरोप है कि मीरा के शरीर पर चोट के निशान थे। मायके वालों ने पुलिस को मीरा की हत्या की सूचना दी। आरोप लगाया कि फौजी पति ने उसकी पीट—पीटकर हत्या कर दी है।
पुलिस से भी उलझा आरोपी
जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान सत्यवीर पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने इसका मुकदमा अपनी ओर से लिखा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने मीरा के आठ वर्षीय आदित्य और छह वर्षीय बेटी अनुष्का से भी पूछा कि रात में मम्मी—पापा में झगड़ा तो नहीं हुआ है। इस पर बेटे और बेटी ने कहा कि वे तो सो गए थे।
दस साल पहले हुई थी शादी
रविंद्र ने बताया कि मीरा की शादी दस वर्ष पहले फौजी सत्यवीर से हुई थी। सत्यवीर छुट्टी आया है। वह बहन को पीटता था।